फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राम जन्म पर गूंजीं बधाइयां

Sun, 12 Oct 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोमती नगर स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन में शनिवार से तीन दिवसीय रामलीला महोत्सव की शुुरुआत हुई।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नगर स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन में शनिवार से तीन दिवसीय रामलीला महोत्सव की शुुरुआत हुई। पहले दिन राम जन्म पर बधाइयां गूंजीं तो लक्ष्मण-परशुराम संवाद पर दर्शकों की तालियां। इसके अलावा पहले दिन दशरथ दरबार में ऋषि विश्वामित्र का आगमन, ताड़का वध, सीता स्वयंवर की घोषणा, अहिल्या उद्धार, पुष्पवाटिका व गौरी पूजन के साथ ही जनक दरबार में धनुष भंग का मंचन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, महासचिव महेंद्र सिंह रावत, संयोजक केएन चंदोला समेत पर्वतीय महापरिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। रामलीला समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह बोरा और महासचिव रमेश चंद्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों को रामनामी पट्ट पहनाकर स्वागत किया।
मंचन में राम का किरदार नेहा सिंह ने, लक्ष्मण का निक्की सिंह, सीता का किरन जोशी, भरत का प्रज्ज्वल सिंह रावत, शत्रुघ्न का दक्ष बिष्ट, दशरथ का हरीश कांडपाल, परशुराम का गोविंद सिंह बोरा, विश्वामित्र का मनीष उपाध्याय और जनक का नरेंद्र सिंह ने निभाया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक प्रो. आरसी पंत, पीसी पंत, टीडी पपनै, एसबी बोस, गिरीश चंद्र कोठारी आदि मौजूद रहे।

गोमती नगर स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन में शनिवार से तीन दिवसीय रामलीला महोत्सव की शुुरुआत हुई।

गोमती नगर स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन में शनिवार से तीन दिवसीय रामलीला महोत्सव की शुुरुआत हुई।

गोमती नगर स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन में शनिवार से तीन दिवसीय रामलीला महोत्सव की शुुरुआत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें