फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जन्मभूमि न्यास का अध्यक्ष बनने के लिए संतों में मचा घमासान, ऑडियो हुआ वायरल

Fri, 15 Nov 2019 04:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट बनाने का निर्देश केंद्र सरकार को दिया है जिसके अध्यक्ष पद को लेकर संतों में आपसी घमासान शुरू हो गया। शुक्रवार को ऐसा ही एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें राम जन्म भूमि न्यास के सदस्य एवं पूर्व सांसद डॉ. राम विलास वेदांती तपस्वी छावनी के महंत परमहंसदास से खुद को अध्यक्ष बनाए जाने के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसी बातचीत में रामजन्मभूमि न्यास (ट्रस्ट) के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास को लेकर अपमानजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है। जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद महंत नृत्यगोपालदास ने कहा था कि मंदिर निर्माण के लिए पहले से ही ट्रस्ट बना हुआ है। इसे ही सरकारी ट्रस्ट का रूप दे दिया जाए। जिसके बाद से ही ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के लिए संत और उनके अुनयायी लगातार दावा ठोक रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ये है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्रस्ट में शामिल करने को लेकर संतों में एक राय नहीं है। कुछ लोग मुख्यमंत्री योगी के पक्ष में हैं तो कुछ उन्हें दूसरे संप्रदाय का बताते हुए उनका विरोध कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को ट्रस्ट बनाने के लिए तीन महीने का वक्त दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें