फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में इस दिन राजधानी में जुटेंगे देशभर से बुजुर्ग

Mon, 16 Sep 2013 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर के बुजुर्ग नवंबर में राजधानी में जुटेंगे। ऑल इंडिया सीनियर सिटीजंस कॉन्फेडरेशन (आइसकॉन) यहां अपनी 13वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


22 और 23 नवंबर को होने जा रहे इस आयोजन की मेजबानी भारतीय वरिष्ठ नागरिक (भावना) समिति करेगी। यह आयोजन डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम में होगा।

कांफ्रेंस के सचिव एके मल्होत्रा ने बताया कि आयोजन में बुजुर्गों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। जीरियॉट्रिक केयर इन इंडिया : चैलेंजेज एंड प्रॉस्पेक्ट्स विषय पर इस सम्मेलन में खास तौर से बुजुर्गों से जुड़ीं अहम जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


उनके स्वास्थ्य के रख-रखाव, खान-पान और मेडिकल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा अधिक उम्र में होने वाली दिक्कतों, वृद्धावस्था पेंशन, बुजुर्गों की योजनाओं संबंधी कानून और महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में भी उन्हें बताया जाएगा। जानकारी देने के लिए विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें