लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के गायन विभाग की ओर से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का बुधवार को समापन हो गया। भारतीय संगीत की परंपरा, विदेशों में भारतीय संगीत के प्रस्तुतिकरण की चुनौतियों पर चर्चा की गई। पहले सत्र की अध्यक्षता प्रो. मधु भट्ट तैलंग ने की। मुख्य वक्ता प्रो. लावण्या कीर्ति सिंह और इटली की कियारा बारबेरी ने भारतीय संगीत के प्रभाव पर चर्चा की। दूसरे सत्र में डॉ. ज्योति मिश्रा और प्रो. सृष्टि माथुर ने नई शिक्षा नीति पर विचार रखे।