फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आवेदन के बाद मतदाता सूची के लिए बढ़ी चिंता

विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने एप अपडेट कर दिया है।
विज्ञापन
लखनऊ। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले करीब 98 हजार मतदाताओं में अपने आवेदन की स्थिति को लेकर बेचैनी बढ़ गई है। वे लगातार स्टेटस जानने के लिए जनसेवा केंद्र या साइबर कैफे पहुंच रहे हैं। कई मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से भी संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकासनगर में जनसेवा केंद्र संचालक रुखसाना ने बताया कि उनके जनसेवा केंद्र से एसआईआर प्रक्रिया के दौरान करीब 50 लोगों ने मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। उसमें से प्रतिदिन पांच-छह लोग आवेदन की स्थिति जानने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, अलीगंज के जनसेवा केंद्र संचालक नीलेश ने बताया कि काफी लोग तो स्वयं भी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। बहुत कम लोग जनसेवा केंद्र पर आवेदन कराने आते हैं। जो लोग आवेदन कर चुके हैं, वह यह जानना चाहते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में आया या नहीं।
उधर, निर्वाचन कार्यालयों में भी दिनभर गतिविधि तेज रही। विधानसभावार ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों को संबंधित बीएलओ को सत्यापन के लिए फारवर्ड किया जाता रहा। अधिकारियों के अनुसार, सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नाम जोड़ने या संशोधन का निर्णय लिया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर सिंह ने बताया कि आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से धैर्य रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें