फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाढ़ से चिंतित राजनाथ सिंह ने सीएम और डीएम से की बात

विज्ञापन
बाढ़ प्रभावितों को राशन देते डॉ. नीरज सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रक्षा मंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह लगातार नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से जानकारी भी ले रहे हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और राहत कार्यों में लापरवाही न होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को भी निर्देशित किया है कि संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग करें और जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री एवं सहायता तत्काल पहुंचाएं। इसके बाद मंगलवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डॉ. नीरज बोरा, एमएलसी मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता फैजुल्लागंज व दाऊदनगर क्षेत्र में पहुंचे। डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि प्रभावित परिवारों तक आवश्यक खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरी सहायता पहुंचाने के साथ ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। किसी भी नागरिक को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और आवश्यकता के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें