लखनऊ। लविवि के कंप्यूटर साइंस विभाग की सभी कक्षाएं और प्रयोगशालाएं अब एपीजे अब्दुल कलाम शोध केंद्र में संचालित होंगी। कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने शुक्रवार को कार्यालय आदेश जारी किया। विज्ञान संकाय स्थित कंप्यूटर साइंस विभाग की पुरानी बिल्डिंग कृषि संकाय के विद्यार्थियों के उपयोग में लाई जाएगी।