फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती लिखित परीक्षा इसी महीने, जेई व वन रक्षक की जनवरी में

Wed, 04 Dec 2019 12:10 PM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने संशोधित भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें आयोग के स्तर पर प्रक्रियाधीन भर्ती परीक्षाओं की अपडेटेड स्थिति दी गई है। 
विज्ञापन


आयोग कंप्यूटर आपरेटर भर्ती-2016 की लिखित परीक्षा इसी महीने तथा अवर अभियंता एवं उप वास्तुविद भर्ती-2016 व वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती-2019 की लिखित परीक्षाएं जनवरी-2020 में कराने की तैयारी कर रहा है। 

कनिष्ठ सहायक भर्ती-2019 की लिखित परीक्षा की तिथि 24 दिसंबर पहले ही घोषित की जा चुकी है। आयोग ने प्रक्रियाधीन 25 भर्ती परीक्षाओं की विभिन्न स्तर पर जारी भर्ती कार्यवाही की विस्तार से जानकारी दी है। 
विज्ञापन


आयोग ने 2016 से चल रही नलकूप चालक भर्ती व विधान भवन रक्षक/वन रक्षक भर्ती की कार्यवाही पूरी करते हुए चयनित अभ्यर्थियों के संबंध में आयोग की संस्तुति संबंधित विभागों को भेज दी है। 
विज्ञापन

2016 की तकनीकी सहायक व सहायक अनुदेशक भर्ती का अंतिम चयन परिणाम इसी महीने देने की तैयारी है। 2016 के ही वाहन चालक व आबकारी सिपाही भर्ती प्रक्रिया पर विधिक परामर्श मांगा गया है। 

आयोग ने अन्य भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा योजना व पाठ्यक्रम जारी करने, टंकण परीक्षा कराने, उत्तर कुंजी जारी करने, अभिलेख परीक्षण आदि के बारे में भी जानकारी साझा की है। आयोग ने विस्तृत कैलेंडर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें