लखनऊ। काकोरी के बहरू गांव में सोमवार शाम कंपाउंडर ने आम के बाग में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। नन्हा राम पाल उर्फ भोंदू (48) भलिया गांव के चौराहे पर निजी क्लीनिक में कंपाउंडर थे।
इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक नन्हा राम सोमवार को क्लीनिक नहीं गए थे। दोपहर को वह आम के बाग में पहुंचे, जहां शाम चार बजे पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने शव को लटकता देखकर परिजनों और पुलिस को दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह लग रही है। नन्हा के परिवार में बेटा अभि व बेटियां सोनम व सोनिका हैं।