फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेन ड्राइव में सुरक्षित रहेगा फार्मेसी प्रायोगिक परीक्षाओं का पूरा रिकॉर्ड

विज्ञापन
पेन ड्राइव में सुरक्षित रहेगा फार्मेसी प्रायोगिक परीक्षाओं का पूरा रिकॉर्ड
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश के सभी पॉलीटेक्निक संस्थानों में आयोजित होने वाली फार्मेसी प्रयोगात्मक परीक्षाओं की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। प्रत्येक प्रयोगात्मक परीक्षा की रिकॉर्डिंग कर उसका डाटा पेन ड्राइव में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे प्राविधिक शिक्षा परिषद को उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वार्षिक परीक्षा (फार्मेसी) की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की जून माह की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। ये परीक्षाएं विभिन्न तिथियों पर आयोजित होकर 16 जून तक संपन्न कराई जाएंगी। परिषद ने परीक्षा से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश के अनुसार, सभी परीक्षक अपने आवंटन संबंधी जानकारी गोपनीय रखेंगे। प्रत्येक प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षक को परीक्षा समाप्त होने के दो कार्यदिवस के भीतर प्रयोगात्मक अंक परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी युक्त कक्षों में आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन


बैक पेपर छात्रों को भी मिलेगा अवसर

बैक पेपर एवं ओनली बैक पेपर श्रेणी के जिन छात्र-छात्राओं का प्रयोगात्मक विषय में बैक है, उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधित विषय के नियुक्त परीक्षक द्वारा संस्थान में ही संपन्न कराई जाएगी।

सभी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य

प्रयोगात्मक अंकों की हार्ड कॉपी, ई-लिस्ट तथा परीक्षा से संबंधित सभी अभिलेख संस्थान के प्रधानाचार्य अथवा निदेशक द्वारा सुरक्षित रखे जाएंगे। परिषद ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक स्थिति में सभी छात्र-छात्राओं का प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें