फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिहाबाद इंस्पेक्टर के खिलाफ सांसद ने छेड़ा ट्वीट अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद इंस्पेक्टर के खिलाफ सांसद ने छेड़ा ट्वीट अभियान
विज्ञापन

मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर ने मलिहाबाद कोतवाली के इंस्पेक्टर सियाराम वर्मा के खिलाफ ट्विटर पर अभियान छेड़ दिया है।
सोमवार रात उन्होंने मुख्यमंत्री और डीजीपी समेत अन्य पुलिस अफसरों को टैग करते हुए ट्वीट किया कि इंस्पेक्टर एक युवक को बिना किसी आरोप के 24 घंटे से थाना में बैठाए हैं।
इसके बाद उन्होंने कई ट्वीट कर ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। सांसद ने ट्वीट कर कहा कि कुछ थाना प्रभारी सिर्फ भ्रष्टाचारियों, गुंडे और बदमाशों को संरक्षण दे रहे हैं व जनता का शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनको तत्काल नहीं हटाया गया तो सरकार की छवि को नुकसान पहुंचेगा। उनके ट्वीट पर लखनऊ रेंज के आईजी ने लखनऊ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
इंस्पेक्टर का कहना है कि केसरीखेड़ा गांव में नाली व सड़क निर्माण का काम चल रहा है। एक पक्ष ने घर के सामने नाली बनाने का विरोध किया जिस पर झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन

दोनों पक्ष थाना आए थे, जहां समझौता कर लिया। बारिश होने के कारण दोनों पक्ष गांव नहीं जा रहे थे। इसलिए पुलिस ने उन्हें अपनी जीप से छुड़वाया। किसी को थाना में रोकने की बात गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें