लखनऊ। लाठीचार्ज के बाद वकीलों के तीन दिन का अवकाश घोषित होने का सबसे बड़ा असर जिला कोर्ट और मलिहाबाद तहसील में देखने को मिला। यहां कई फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
हरदोई के रहने वाले राम स्वरूप राजस्व से जुड़े मामले को लेकर सोमवार दोपहर करीब दो बजे जिला कोर्ट पहुंचे थे। राम स्वरूप ने बताया कि वह कई घंटों से यहां बैठे हुए हैं। उनका जमीन जुड़ा केस था, मगर काम नहीं हो सका। इसी तरह विवेक को भी बिना काम के ही लौटना पड़ा।
वहीं, मलिहाबाद तहसील में थाना क्षेत्र में ही रहने वाली रामजानकी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह करीब आठ किलोमीटर दूर से आई हैं। बेटी सोनी का एक वाद उपजिलाधिकारी की कोर्ट में चल रहा है, मगर वकीलों के काम बंद करने के कारण उन्हें लौटना पड़ रहा है। इसी तरह सपना और पप्पू ने बताया कि वे करीब नौ किलोमीटर दूर से बंटवारे के वाद की पैरवी में आए थे, मगर उनका भी काम नहीं हो सका।
जिला कोर्ट में पसरा सन्नाटा।
जिला कोर्ट में पसरा सन्नाटा।