कांग्रेस महासचिव पी एल पुनिया ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ बाराबंकी नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, स्वामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में कहा था कि वह कोकीन लेते हैं। पुनिया ने कहा कि यह टिप्पणी अपमानजनक है। हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।