फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीड़ित बुजुर्ग के परिवार को मुआवजा

Sun, 26 Oct 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बुजुर्ग के परिजनों को मुआवजे का प्रमाणपत्र देते पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व अन्य। 
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में बुजुर्ग से अमानवीय व्यवहार के आरोप के मामले में शनिवार को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित रामपाल के घर पहुंचा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की ओर से एक लाख रुपये के मुआवजे का प्रमाणपत्र परिजनों को सौंपा। 25 हजार रुपये की पहली किस्त भी दी गई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल शाम चार बजे जब रामपाल के घर पहुंचा, उस समय तबीयत बिगड़ने से उन्हें संडीला के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस कारण प्रमाणपत्र बेटे संतोष कुमार, बहू कुसमा और पत्नी को सौंपा गया। आरोपी स्वामीकांत गुप्ता का पुलिस अभिरक्षा में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रतिनिधिमंडल में मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा अवध क्षेत्र उपाध्यक्ष विकास किशोर, नगर पंचायत अध्यक्ष रोहित साहू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मदद का दिया भरोसा

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सतेंद्र मौर्य, महादेव कुशवाहा, सतेंद्र कुशवाहा, अधिवक्ता रणविजय मौर्य आदि पीड़ित के परिजनों व पुलिस अफसरों से मिले। उन्होंने कहा, दलित उत्पीड़न के मामलों में सख्त कार्रवाई ही न्याय का रास्ता है। भारतीय संविधान सम्मान समिति के प्रदेश संगठन मंत्री शिव कुमार रावत, रघुवीर प्रसाद सोनवानी, संदीप कुशवाहा ने आश्वासन दिया कि संगठन हर संभव कानूनी व सामाजिक सहयोग देगा।

‘आरोपी पम्मू गुप्ता बेगुनाह’

पीड़ित रामपाल की बहू पुष्पा रावत का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कहती दिख रही हैं कि आरोपी पम्मू गुप्ता पर लगाए आरोप झूठे हैं, उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। यह भी आरोप लगाया कि उनके पति की हत्या के आरोपी अब भी घूम रहे हैं। कहा कि पति की मौत के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और इसके पीछे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें