फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कंपनी रामकी को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कर ठेके पर ठेका देने में नगर निगम ने शहर में सफाई का काम करने वाली हैदराबाद की कंपनी रामकी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) को नोटिस जारी किया है। इसमें अनुबंध निरस्त करने और जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।



कंपनी को 77 वार्डों में सफाई का काम दिया गया है, लेकिन वह खुद काम करने के बजाय छोटे ठेकेदारों से करवा रही है। मंगलवार को नगर निगम सदन में भाजपा पार्षद प्रमोद राजन ने इसका खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि कंपनी नगर निगम ने जिस काम का 1500 रुपये प्रति मीट्रिक टन वसूल रही है, उसे 630 रुपये प्रति मीट्रिक टन पर ठेके पर दे रखा है। इस तरह कंपनी हर महीने 200 करोड़ रुपये से अधिक का गोलमाल कर रही है। इसके अलावा शहर की सफाई व्यवस्था भी बेपटरी हो रही है। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कंपनी को नोटिस जारी किया जा रहा है। उसने अनुबंध तोड़ा है तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें