फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जुगौली मार्ग पर जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोहिया पार्क चौराहे से जुगौली क्रासिंग जाने वाली सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों और ठेले-खोमचों के अतिक्रमण से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। नेहरू एंक्लेव रेजिडेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बजरंग मिश्रा, प्रमोद चौधरी, भुवन शुक्ला और अमित सेठ ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों के साथ ही सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि शाम के समय शराब पीने वालों का जमावड़ा भी लगता है, लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उपाध्यक्ष बजरंग मिश्रा ने कहा कि समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें