लखनऊ। मल्हौर स्टेशन रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट का परिसर शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है। पूरे परिसर में रोशनी की समुचित व्यवस्था न होने से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कहने के लिए तो अस्पताल परिसर में कई जगह सोलर व स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, लेकिन एक भी नहीं जलती। लोगों ने बताया कि लाइटें काफी समय से खराब हैं। तीमारदार हितेश ने बताया कि रात में मरीजों को वार्ड तक ले जाने में परेशानी होती है। प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने से अंधेरे में गिरकर चोट लगने का खतरा बना रहता है। बुजुर्ग और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। करीब आठ माह बीतने के बाद अब तक प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक ज्योति कामले का कहना है कि समस्या की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है, जल्द ही समाधान का प्रयास किया जाएगा।
सीएचसी में अंधेरा।
सीएचसी में अंधेरा।
सीएचसी में अंधेरा।