फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सरकार के कॉमन अफसर

Mon, 17 Feb 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार चाहे नेताजी की हो या बहनजी की या फिर बाबूजी की, अफसरों की हनक देश-काल-परिस्थिति की मोहताज नहीं है।
विज्ञापन


बाबूजी की सरकार में उनका सिक्का चलता था। बहनजी की सरकार में तूती बोलती थी। नेताजी से भी लायजनिंग ठीक ही थी लेकिन अखिलेश भैया की सरकार ने उन्हें साइडलाइन कर दिया।

पार्टी के नेता-कार्यकर्ता नाराज न हो जाएं, इसलिए लगभग दो साल तक उन्हें मुख्य धारा से अलग रखा गया, लेकिन अब उनके दिन फिर गए हैं।

सरकार उन्हें मुख्य धारा में ले आई है। महकमा भी ऐसा सौंपा जिस पर सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी है।

अब लोकसभा चुनाव में मीडिया मैनेजमेंट में ये जनाब कितना जौहर दिखाते हैं यह तो वक्त ही बताएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें