फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़कों की मरम्मत के लिए महापौर से मिले समिति पदाधिकारी

विज्ञापन
सड़कों की मरम्मत के लिए महापौर से मिले समिति पदाधिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। वार्ड-दो शारदा नगर द्वितीय की एबीसी गगन विहार कॉलोनी की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत के लिए एबीसी गगन विहार ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन

समिति के सचिव योगेंद्र सिंह, संरक्षक सुरेश गुप्ता, राहुल सिंह ने बताया कि कॉलोनी की दोनों सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें बरसात का पानी भरा है। गड्ढों में फंसकर वाहन पलट जाते हैं। कॉलोनी में 300 से अधिक परिवार निवास करते हैं। सड़कों की स्थिति जर्जर होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महापौर ने शीघ्र ही सड़कों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें