फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चे की मौत की जांच के लिए कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के जन कल्याण हॉस्पिटल में आंख की सर्जरी के दौरान बच्चे की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इसने अस्पताल संचालक को तलब किया है। अफसरों का कहना है कि इलाज से जुड़े दस्तावेज मिलने के बाद हफ्ते भर में जांच रिपोर्ट पुलिस को भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


दिवाली पर पटाखा जलाते वक्त आंख में इंफेक्शन होने पर 10 वर्ष के अमन मिश्रा को सर्जरी के लिए बृहस्पतिवार को जन कल्याण आई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। तीमारदारों के मुताबिक अमन को बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया। ऑपरेशन के बाद अमन को होश नहीं आया। अस्पताल प्रबंधन ने बिना सूचना दिए उसे निजी गाड़ी से दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां देर रात अमन की मौत हो गई। शनिवार को परिजन शव लेकर गाजीपुर थाने के पास पहुंचे और डॉक्टर व अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।



पुलिस ने तहरीर लेने के साथ सीएमओ को पत्र भेजा था। अब मामले की जांच के लिए एडिशनल सीएमओ डॉ. बैजनाथ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें बाल रोग व नेत्र रोग विशेषज्ञ को शामिल किया गया है। कमेटी ने अस्पताल प्रबंधन को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर जांच होगी। जांच में लापरवाही मिलने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें