फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: फार्मास्युटिकल रिसर्च एवं इनोवेशन संस्थान के लिए कमेटी गठित

Wed, 07 Jun 2023 02:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

फार्मास्युटिकल रिसर्च एवं इनोवेशन संस्थान की स्थापना से शोध को बढ़ावा मिलेगा। कमेटी में कई विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बनने वाले फार्मास्युटिकल रिसर्च एवं इनोवेशन संस्थान की स्थापना के लिए कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी। जरूरत पड़ने पर अन्य विशेषज्ञों को भी समिति में शामिल कर उनकी सलाह लेगी।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि संस्थान की स्थापना से शोध को बढ़ावा मिलेगा। इसके जरिए लखनऊ में लाइफ साइंस कलस्टर को विकसित किया जाएगा। कमेटी का अध्यक्ष बायोटेक्नोलॉजी विभाग की पूर्व सचिव डॉ. रेनू स्वरूप को बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेंगे होटल: मेहमानों का ब्योरा ऑनलाइन रखना होगा जरूरी, राज्य सरकार बनाएगी पोर्टल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चिकनकारी: जिनसे लखनऊ की पहचान, उनकी पहचान ही गुमनाम, बेहद मुश्किल जीवन जी रहीं महिलाएं


सदस्य के तौर पर इंडिया चैंबर ऑफ कामर्स यूएसए के अध्यक्ष करुन ऋषि, जाइडल कैडिला के चेयरमैन डॉ. पंकज पटेल, एकेटीयू के डीन प्रो. बीएन मिश्र, नाइपर की निदेशक डॉ. शुभिनी ए सराफ, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. जीएन सिंह को शामिल किया गया है। यह समिति प्रस्तावित संस्थान के मिशन, विजन, वित्त पोषण, मैन पॉवर, संस्थागत ढांचा आदि का विवरण तैयार करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें