सप्लाई से जुड़ी तेल कंपनियों ने दीपावली पर घरेलू गैस उपभोगताओं को राहत देते हुए मासिक रेट रिविजन में सिर्फ व्यवसायिक सिलेंडर की कीमतें ही बढ़ाई हैं जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतों में 75.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव न किए जाने से बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर (14.2 किलो) पहले की तरह ही 632 में ही मिलेगा।
वहीं, पांच किलो वाला छोटू सिलेंडर (घरेलू) पहले की तरह ही 234.50 रुपये में मिलेगा।
दूसरी तरफ, बढ़ी हुई कीमतों के बाद कामर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) की बिक्री दर में 75.50 रुपया की बढोत्तरी के बाद यह 1250 की जगह 1325.50 में मिलेगा। नई बिक्री दरें रविवार से लागू हो गई हैं।