तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव न कर उपभोक्ताओं को राहत दी है। हालांकि, 19 किलो का व्यवसायिक सिलेंडर 190 रुपये महंगा हुआ है।
मासिक रेट रिवीजन के बाद सोमवार से राजधानी में बदली बिक्री दर लागू हो गई। बिना सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) और पांच किलो वाला सिलेंडर पहले की तरह 732 व 270.50 रुपये में मिलेगा।
वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1433 की जगह 1623 रुपये में मिलेगा।