लखनऊ। इंदिरानगर स्थित जैन मंदिर में 14 दिवसीय भगवान सहस्रनाम वाचन एवं भक्तामर स्तोत्र दीपार्चन महाअनुष्ठान का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। आचार्य सुबल सागर महाराज के मंगल चातुर्मास के तहत अनुष्ठान हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रभु की प्रतिमा पर निर्मल जल की धारा प्रवाहित की एवं अष्ट कर्मों के क्षय के लिए पवित्र अग्नि में धूप समर्पित की। मध्य प्रदेश से आए 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने आचार्य के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ रयणसार ग्रंथ की विशेष स्वाध्याय कक्षा का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष पीके जैन, मुख्य संयोजक ऋषभ जैन, कोषाध्यक्ष अरविंद जैन एवं रोहित जैन आदि लोग मौजूद रहे।