फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिल्ली-मुंबई से आना आसान नहीं, ट्रेनों में सीटें फुल

Mon, 03 Mar 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली रेलवे स्टेशन पर रविवार को मौजूद यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों में महाकुंभ के श्रद्धालुओं की भीड़ अभी कुछ दिन पहले ही खत्म हुई है। अब होली के दौरान फिर ट्रेनों में भीड़ नजर आएगी। दूसरे राज्यों में नौकरी या कामकाज के सिलसिले में रहने वाले लोग अपने घर लौटना चाहते हैं। इसीलिए वे पहले से ही आरक्षण करा रहे हैं। सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। दिल्ली और मुंबई से आने वाली ट्रेनों में ही नहीं, बल्कि पंजाब और बिहार से आने वाली ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन


जिले के काफी लोग दिल्ली, मुंबई, बिहार, पंजाब आदि राज्यों में नौकरी करते हैं। प्रमुख त्याेहारों पर अपने घर लौटते हैं। रंगों का पर्व होली मनाने के लिए भी आएंगे। त्योहार मनाने के लिए आने वालों की भीड़ 10 मार्च से शुरू हो जाएगी। भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। ट्रेनों में भीड़ के चलते घर लौटना आसान नहीं होगा।

दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस शामिल हैं। पद्मावत एक्सप्रेस में फिलहाल 10 मार्च तक वेटिंग 75 से अधिक है। इसके बाद 11 मार्च को 120, 12 मार्च को 205 और 13 मार्च को 122 है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में 13 मार्च तक 50 से अधिक वेटिंग चल रही है। हफ्ते में तीन दिन चलने वाली नीलांचल एक्सप्रेस में भी वेटिंग 40 से अधिक है।
विज्ञापन


अमृतसर से आने वाली पंजाब मेल में 10 मार्च को वेटिंग 150 के पार पहुंच गई है, जबकि बाकी दिनों में 100 से अधिक वेटिंग है। हावड़़ा से आने वाली पंजाब मेल में 50 से अधिक वेटिंग चल रही है। हफ्ते में दो दिन पटना से चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस में वेटिंग 150 तक पहुंच गई है। मुंबई से हफ्ते में दो दिन चलने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस में वेटिंग 75 से अधिक है।

सप्ताह में तीन दिन चलने वाली भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में भी वेटिंग 75 से अधिक चल रही है। किसी भी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। वेटिंग लेने वालों को भी सीट मिलने की उम्मीद कम है। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। कटरा और वाराणसी के बीच दो स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। उम्मीद है कि दूसरे रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें