फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती में बढ़ाए गए पद, 2516 नहीं अब इतने पदों के लिए होगा चयन

Thu, 18 Jun 2026 08:38 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती में पद बढ़ा दिए हैं। 2516 नहीं अब 2587 पदों पर भर्ती होगी। 25 जून तक आवेदन होंगे और दो जुलाई तक संशोधन कर सकेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
upsssc - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से की जा रही सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती अब 2587 पदों पर होगी। आयोग ने उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के और पदों को इसमें शामिल किया है। इसके साथ ही भर्ती के लिए आवेदन की तिथि भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया है कि भर्ती में 2285 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 221 पदों को और शामिल करते हुए 2516 पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें अब 71 पद और बढ़े हैं। अब कुल 2587 पदों पर चयन कार्यवाही की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। साथ ही शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन दो जुलाई तक किए जाएंगे।

उन्होंने कहा है कि ऐसे अभ्यर्थी जो विज्ञापन के सापेक्ष अपना आवेदन अंतिम रूप से सबमिट कर चुके हैं। इसके माध्यम से विज्ञापित पदों पर उन्हें फिर से आवेदन नहीं करना पड़ेगा। किंतु अभ्यर्थी पूर्व में किए आवेदन के अनुसार पदों के सापेक्ष अपना विकल्प व वरीयता देना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें