कोकोरो आर्ट गैलरी में लगी प्रदर्शनी
लखनऊ। कोकोरो आर्ट गैलरी में रविवार को कलरथॉन ओपन प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में देश के 25 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों के कलाकारों की 25 सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। कोकोरो आर्ट गैलरी की क्यूरेटर डॉ. वंदना सहगल ने कहा कि कला अपने सशक्त रूप में तब होती है जब वह व्यक्तिगत स्मृति और सामूहिक सांस्कृतिक चेतना के बीच एक जीवंत दहलीज बन जाती है। प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों वाले पांच विजेताओं को राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। इसमें पश्चिम बंगाल की पिनाकी भट्टाचार्य पहले, लद्दाख के त्सेवांग नामग्याल दूसरे, दिल्ली की जूही अग्रवाल तीसरे, कर्नाटक की शिमोना अग्रवाल चौथे और यूपी की मानसी द्विवेदी पांचवे स्थान पर रहीं।
कोकोरो आर्ट गैलरी में लगी प्रदर्शनी
कोकोरो आर्ट गैलरी में लगी प्रदर्शनी
कोकोरो आर्ट गैलरी में लगी प्रदर्शनी
कोकोरो आर्ट गैलरी में लगी प्रदर्शनी
कोकोरो आर्ट गैलरी में लगी प्रदर्शनी
कोकोरो आर्ट गैलरी में लगी प्रदर्शनी