फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बरात में डांस कर रही कर्नल की बहू का हीरे का हार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। गुडंबा के आईआईएम रोड पर मैरिज लॉन के पास एक बरात में डांस के दौरान कर्नल की बहू के गले से हीरे का हार चोरी हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। रायबरेली रोड निवासी कर्नल आरपी रामा के अनुसार गत 25 अप्रैल की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच वह परिवार सहित एक बरात में शामिल होने आईआईएम रोड स्थित भारत मैरिज लॉन गए थे। इस दौरान उनकी बहू ने हीरा जड़ा सोने का हार पहन रखा था। बरात में डांस के दौरान किसी ने बहू का हार चोरी कर लिया। चोरी हुए हार की अनुमानित कीमत करीब 9.20 लाख रुपये है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि चोरी की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें