गोसाईंगंज। सुल्तानपुर हाईवे पर रविवार देर शाम करीमनगर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हुई। हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
इंस्पेक्टर डीके सिंह के अनुसार, रहमत नगर गांव निवासी प्रेम कुमार (40) ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। वह रविवार शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनकी बाइक पहले डाले से टकराई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी। हादसे में प्रेम कुमार और रहमत नगर के पूर्व प्रधान मैकू वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए। सीएचसी गोसाईंगंज में डॉक्टरों ने प्रेम कुमार को मृत घोषित कर दिया। मैकू वर्मा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।