फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ठंड का कहर जारी, अब तक 93 लोगों की मौत, फिलहाल राहत की संभावना नहीं

Sun, 07 Jan 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में हांड़ कंपा देने वाली बर्फीली हवाओं का कहर जारी है। शनिवार को प्रदेशभर में ठंड से 93 लोगों की जान चली गई। इनमें पूर्वांचल में 27, सेंट्रल व बुंदेलखंड में 23,  इलाहाबाद क्षेत्र में 15, मुरादाबाद मंडल में 11, अवध में सात, ब्रज क्षेत्र में दो, बरेली मंडल में दो लोगों को जान गंवानी पड़ी है। इसी तरह बागपत में एक व हाथरस में भी तीन लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में अभी इसी तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना है। ठंड के चलते शनिवार को इलाहाबाद, कौशांबी और प्रतापगढ़ में 15 लोगों की मौत हुई है। इसी तरह अवध के लखनऊ, बलरामपुर, बहराइच, बाराबंकी जिलों में भी नौ लोगों को जान गंवानी पड़ी है। रामपुर के शाहबाद में एक, अमरोहा में चार, संभल और मुरादाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन-तीन लोगों की जान चली गई।

पूर्वांचल के बलिया, गाजीपुर, मऊ में तीन-तीन, जौनपुर और भदोही में दो-दो व चंदौली और वाराणसी में एक-एक की मौत हो गई। वहीं गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया में तीन-तीन, जबकि बस्ती, संतकबीरनगर और महराजगंज में एक-एक के मरने की सूचना है। सेंट्रल यूपी एवं बुंदेलखंड में भी सर्दी का असर बरकरार है। यहां भी 12 लोगों की जान गई है। ब्रज क्षेत्र के कासगंज और मैनपुरी में भी दो लोगों की मौत हुई है। इसी तरह ठंड से बदायूं में दो, बागपत में एक व हाथरस में तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 घंटे की धूप ने दिलाई गलन से मामूली राहत, पारा 4 डिग्री दर्ज

- फोटो : amar ujala
अगर बात राजधानी लखनऊ की करें तो बर्फीली हवा के झोंकों संग गलन भरी ठंड का सितम शनिवार को भी जारी रहा। सुबह कोहरे और गलन के साथ दिन की शुरुआत हुई तो दोपहर बाद खिली धूप ने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। लगातार पांच दिनों से हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी से दो-चार हो रहे शहरियों को नए साल में पहली बार चटख धूप मिली तो छतों पर जमघट लग गया।

लोगों ने पार्कों में पहुंचकर पिकनिक सा लुत्फ उठाया। करीब पांच घंटे तक खिली धूप के बीच रुक-रुक पछुआ के झोंके भी चले, लेकिन धूप की तेजी के आगे बर्फीले झोंके बेअसर ही रहे। हालांकि शाम होते ही बर्फीली गलन हावी हुई, मौसम विज्ञानी ने ऐसे तेवर जारी रहने की बात कही है।

पारे ने लगाई सात डिग्री की छलांग
नए साल में पहली बार शनिवार को खिली चटख धूप ने सुबह की गलन को कमजोर किया। इससे पहले सुबह के न्यूनतम पारे ने मामूली तेजी दिखाते हुए पिछले 24 घंटों में एक डिग्री की छलांग लगाई, ये 4 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह करीब 11 बजे के आसपास खिली धूप ने दोपहर में तीखे तेवर दिखाए।

दोपहर में छतों, पार्कों, कॉलोनियों के खुले स्थानों पर जुटे बच्चों और बुजुर्गों को भी सुकून दिया। लोग गर्म कपड़ों से दूर हुए, लेकिन हवा के झोंके सिहराते रहे। खिली धूप के चलते अधिकतम पारा पिछले 24 घंटों की अपेक्षा 7 डिग्री की छलांग लगाते हुए 18.7 डिग्री तक जा पहुंचा। ये सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें