फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बर्फीली हवाओं के चलते कांपते रहे लोग, 3 दिन में 10 डिग्री गिरा पारा

Sun, 31 Dec 2017 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं और शीतलहरी ने ऐसा असर दिखाया कि लखनऊ शनिवार को ठंड से दिन भर कांपता नजर आया। शून्य से 50 मीटर दृश्यता के बीच कोहरे की चादर ने दिन में धूप रोक दी तो अधिकतम पारा लुढ़ककर 13.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 8 डिग्री कम रहा। यही नहीं, राजधानी का अधिकतम पारा पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा। फुर्सतगंज में दिन का पारा 13.8 डिग्री रहा। ठंड के चलते तीन दिन में राजधानी का पारा 10 डिग्री तक गिर चुका है।
विज्ञापन


एक दिन में 6 डिग्री गिरा तापमान
तारीख--अधिकतम
30 दिसंबर--13.6
29 दिसंबर--19.5
28 दिसंबर--21.8
27 दिसंबर--23.5

न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री, फिर भी इतन गलन क्यों
दरअसल अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम हो गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा जो अधिकतम तापमान से सिर्फ 3.8 डिग्री ही कम रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने से ही कंपकंपी बढ़ी।
विज्ञापन

... और प्रदेश में

मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा
मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.2 डिग्री जबकि बहराइच का 4.4 डिग्री रहा।

नहीं बदलेगा मौसम का तेवर
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ व आसपास के इलाके में रविवार सुबह और रात को घना कोहरा रहेगा। शाम को पारा तेजी से गिरेगा। रात में गलन रहेगी। अगले कुछ दिन मौसम के तेवर ऐसे ही रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें