फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी के छह पीएचसी में बनेंगे कोल्ड चेन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर अब कोल्ड चेन सेंटर बनेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इस पर मुहर लगा दी है। सभी पीएचसी में सामान भी पहुंचा दिया गया है। कोल्ड चेन सेंटर बनने से गर्भवती और बच्चों को टीकाकरण के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

अभी तक यह सुविधा सीएचसी में ही मिल रही थी। पीएचसी में पहली बार कोल्ड चेन सेंटर बनाए जा रहे हैं। इसके लिए जिन छह पीएचसी को चुना गया है, उनमें गोमती नगर उजरियांव, जानकीपुरम, निगोहां, किला मोहम्मदी, पूरब गांव बेहटा, नीलमथा शामिल हैं।
इन स्वास्थ्य केंद्रों पर अभी तक कोल्ड चेन की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे यहां आने वाली गर्भवतियों और बच्चों को टीकाकरण के लिए दूसरे केंद्र जाना पड़ता था। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि इसी माह के अंत तक सभी कोल्ड चेन सेंटर शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बुध व शनिवार को होता है टीकाकरण : सभी सीएचसी, पीएचसी पर टीकाकरण सत्र का आयोजन बुधवार और शनिवार को होता है। एक स्वास्थ्य केंद्र पर 10 से 15 गर्भवती और बच्चे पहुंचते हैं। वहीं रोजाना करीब 1500 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें