गैस की खरीद मूल्य में वृद्धि के कारण लखनऊ, उन्नाव और आगरा में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। रविवार सुबह छह बजे से लखनऊ, उन्नाव में सीएनजी की नई कीमत 87.80 रुपये प्रति किलो और अयोध्या में 88.25 रुपये होगी। वर्तमान में लखनऊ, उन्नाव में सीएनजी का मूल्य 85.80 रुपये और अयोध्या में मूल्य 86.25 है।