फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को महंगाई का झटका, सीएनजी के दाम बढ़े, पीएनजी भी महंगी

Sat, 31 Mar 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएनजी पंप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। सप्लाई से जुड़ी ग्रीन गैस ने सीएनजी एक रुपया/किग्रा व पीएनजी 12 पैसे महंगी कर दी है।

विज्ञापन


लखनऊ में सीएनजी अब 53.35 के बजाय 54.35 रुपये/किग्रा मिलेगी, जबकि पीएनजी 24.90 की जगह 25.02 रुपये स्टैंडर्ड प्रति क्यूबिक मीटर की दर पर मिलेगी।

नई कीमतें एक अप्रैल सुबह 6 बजे से लागू हो गईं। कंपनी के मुख्य प्रबंधक (मार्केटिंग) एसपी गुप्ता ने बताया कि गैस के दाम में बढ़ोतरी की वजह से कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।

बीते 24 मार्च को प्रदेश सरकार द्वारा वैट कम किए जाने के बाद राजधानी में सीएनजी 3.15 रुपये सस्ती हो गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें