फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर! 18 रुपये सस्ती हुई CNG

Tue, 11 Feb 2014 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
­­­राजधानी में सीएनजी गैस सोमवार आधी रात से 18.05 रुपये प्रति किग्रा सस्ती हो गई।
विज्ञापन


अब एक किग्रा सीएनजी के लिए 49.76 रुपये चुकाने होंगे। सात दिनों की लेटलतीफी के बाद सीएनजी सप्लाई से जुड़ी गैस कंपनी ने आखिरकार राजधानी में सीएनजी की नई कीमत का ऐलान कर दिया। नई कीमतों से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।
ग्रीन गैस कंपनी के प्रबंध निदेशक एसपी शर्मा ने बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शहरों में सीएनजी आपूर्ति के लिए मिलने वाली सस्ती प्राकृतिक गैस का कोटा बढ़ा दिया है। इसके चलते ही उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है।
विज्ञापन

आज से 2 से 3 रुपए तक सस्ता होगा टैंपो का सफर
टैंपो-टैक्सी विक्रम महासंघ की अध्यक्ष अर्चना रस्तोगी एवं उपाध्यक्ष राजेश राज ने कहा कि मंगलवार से टैंपो रूट पर सफर सस्ता हो जाएगा। राजेश की माने तो टर्मिनल टू टर्मिनल (जैसे चौक से निशातगंज) के किराये में दो से तीन रुपये की कमी आएगी।

पिछले साल 26 दिसंबर को जब सीएनजी में एकमुश्त 14.81 रुपया/किग्रा की बढ़ोतरी की गई तो सीएनजी चालित गाड़ी खरीदने वाले उपभोक्ता खुद को ठगा महसूस करने लगे थे। इस बढ़ोतरी के बाद सीएनजी की खपत में अप्रत्याशित रूप से 30 फीसदी की कमी आ गई थी।

ऑटो का किराया होगा कम
लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर्स महासंघ के महामंत्री आरके पांडेय ने कहा कि ऑटो का किराया कम होगा। ऑटो ड्राइवरों को किराया वसूलने में मनमानी नहीं करने देंगे।
सिटी बस का किराया लागू नहीं करेंगे
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के प्रबंध निदेशक ए रहमान ने कहा कि एक फरवरी को राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा 22 पैसा प्रति किमी प्रति सीट बढ़ाया गया किराया लागू नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने किराए में कमी की बात नहीं कही है।
डेढ़ साल की रफ्तार
राजधानी में सीएनजी गैस वर्ष 2006 से मिलनी शुरू हुई थी। तब सीएनजी प्रति किग्रा 28 रुपये में मिलता थी। जुलाई 2012 में सीएनजी की कीमत 39 रुपये प्रति किग्रा थी। इसके बाद कीमत बढ़ते-बढ़ते महज डेढ़ साल में ही 67.81 रुपये पहुंच गई।
विज्ञापन

नहीं बढ़ेगा स्कूल बस का किराया
पिछले महीने सीएनजी में करीब 15 रुपये/किग्रा की बढ़ोतरी के बाद स्कूल संचालक नए सत्र से स्कूल बस की फीस बढ़ाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन अब स्कूल संचालकों ने फीस बढ़ाने की बात खारिज कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें