सीएनजी सप्लाई से जुड़ी ग्रीन गैस कंपनी ने त्यौहार सीजन से पहले ही लखनऊ सहित उन्नाव और आगरा के उपभोक्ताओं को सीएनजी की बिक्री दर में प्रति किग्रा 1.55 की कमी कर राहत प्रदान की है। मंगलवार सुबह 6 बजे से लागू होने वाली नई बिक्री दर के बाद वाहन चालकों को अब सीएनजी 60.95 रुपए प्रति किग्रा मिलेगी। वर्तमान में सीएनजी की कीमत 62.50 प्रति किग्रा थी।
यह जानकारी कंपनी के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी एस पी गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के स्तर से नेचुरल गैस की खरीद कीमत में हुई कमी के कारण ही सीएनजी के दाम में राहत मिली है। फिलहाल पीएनजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।