फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी के लिए सीएनडीएस बनाएगा प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमौसी और सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी के मुद्दे पर सोमवार को फिर बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि शहरभर के लिए जल निकासी के लिए जिम्मेदार सीएनडीएस इन औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भी व्यवस्था बनाएगा। जल्द से जल्द डीपीआर और प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम, एडीएम पूर्वी, सिंचाई व जल निगम के अधिशासी अभियंता, यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक और एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर संग हुई इस बैठक में डीएम ने सख्ती दिखाई। एनएचएआई की ओर से बताया गया कि सरोजनीनगर में लखनऊ कानपुर रोड पर जो नाले बनाए गए हैं। वह कई जगह पर दो-दो मीटर की दूरी पर छूटे हुए हैं। जैसे सैनिक स्कूल के सामने दो मीटर की दूरी छूटी हुई है। स्टॉर्म वाटर के लिए ड्रेन बना हुआ है। एनएचएआई का कहना है कि अब अगर इसके समानांतर ड्रेन बना लिया जाए तो उससे पानी ले जाना आसान हो जाएगा। इस पर जल निगम और सीएनडीएस ने एक मत होते हुए कहा कि अलग अलग जगहों पर अंडरग्राउंड तार आदि भी पड़े हैं। समानांतर ड्रेन बनाने पर तीन गुना लागत आएगी। इस पर सीएनडीएस ने कहा कि वह विभिन्न एजेंसी तय कर सबसे पहले इसी एरिया का हल निकालेगा। जल्द से जल्द विस्तृत डीपीआर और प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें