फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएमएस के कृष्ण दुबे ने चार स्वर्ण जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल अलीगंज प्रथम कैंपस के कक्षा 11 के छात्र कृष्ण दुबे ने डिस्ट्रिक्ट सब-जूनियर व जूनियर स्वीमिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और एक रजत समेत कुल पांच पदक जीते। आयोजन लखनऊ एमेच्योर एक्वेटिक एसोसिएशन की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में किया गया था। कृष्ण ने 200 मीटर बटरफ्लाई, 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले, 800 मीटर फ्री-स्टाइल और 400 मीटर फ्री-स्टाइल में स्वर्ण पदक जीते। वहीं 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में रजत पदक हासिल किया। सीएमएस की संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी और विद्यालय के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें