लखनऊ। सीआईएससीई नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता 2026 के प्रारंभिक राउंड में सीएमएस गोमतीनगर एक्सटेंशन कैंपस की छात्रा आर्या शुक्ला और आराध्या पांडेय की जोड़ी विजेता रही। सीएमएस के सूचना अधिकारी ऋषि खन्ना ने बताया कि छात्राओं ने कंट्रीज दैट पल्यूट मोर शुड पे हायर पेनाल्टीज विषय पर अपने विचार रखे। आराध्या ने पक्ष में पर्यावरणीय उत्तरदायित्व पर जोर दिया, जबकि आर्या ने विपक्ष में वैश्विक सहयोग के संतुलन को रेखांकित किया। दोनों छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अब वे प्रतियोगिता के अगले चरण में भाग लेंगी। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने विजेता छात्राओं को बधाई दी।