फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : सीएमएस का छात्र संदिग्ध हालत में ट्रैक के पास मिला, हालत गंभीर, एक गलती के लिए टीचर से मांगी है माफी

Thu, 17 Nov 2022 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के मुताबिक सीएमएस गोमतीनगर विस्तार का छात्र आदित्य तिवारी छुट्टी के बाद ट्रैक के पास घायल मिला। लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे कमांड अस्पताल पहुंचाया। देर रात छात्र को क्रिटिकल हालत में मेदांता में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार में बुधवार दोपहर सीएमएस का नौंवी का छात्र रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालत में घायल मिला। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से नोट मिला, जिसमें उसने एक गलती के लिए टीचर से माफी मांगी है। देर रात छात्र को क्रिटिकल हालत में मेदांता में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के मुताबिक सीएमएस गोमतीनगर विस्तार का छात्र आदित्य तिवारी छुट्टी के बाद ट्रैक के पास घायल मिला। लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे कमांड अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके बैग से मिले नोट में लिखा था ‘मैं आदित्य तिवारी कक्षा 9 का छात्र हूं। मैं अपनी गलती के लिए माफी मांगता हूं। मैंने जो किया था, वह बिल्कुल गलत था। मैम मैं वादा करता हूं कि ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा।’ छात्र के पिता उमेश कुमार तिवारी आर्मी से रिटायर्ड हैं और खरगापुर की वशिष्ठ विहार कॉलोनी में रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक नोट की जांच होगी। परिवारीजन की शिकायत पर आगे की कार्रवाई होगी।


उधर, सीएमएस के प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने बताया कि घटना से पूरा सीएमएस परिवार सकते में हैं और आदित्य के ठीक होने की मनोकामना करता है। छात्र से मिला नोट स्कूल की साधारण प्रक्रिया है। जब कोई छात्र गलती करता है तो शिक्षिका माफीनामा लिखवाती है। उसने शिक्षिका का नंबर पिता के मोबाइल पर ब्लॉक कर रखा था। शिक्षिका ने उससे कहा, तुम्हारे पिता से बात नहीं हो पा रही है, उनसे कहना होम विजिट पर आना है। तुम्हारा आईकार्ड भी नहीें बना है। उनसे दो फोटो भी लेनी है। उधर, प्रिंसिपल संगीता बैनर्जी बहन के बीमार होने के चलते कानपुर में थी। घटना की जानकारी पर वह तुरंत लखनऊ पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें