फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएमएस ने की बेसहारा युवक की पथरी की सर्जरी

Wed, 18 Dec 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल के आसपास घूम रहे बेसहारा रामदीन को मंगलवार को पथरी के दर्द से राहत मिल गई। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने काफी दिनों तक उसका इलाज करने के बाद मंगलवार को उसकी पथरी का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद रामदीन अब स्वस्थ है और वार्ड दो में भर्ती है। उसे देखने के लिए परिवार का कोई नहीं है। सीएमएस ने वार्ड के स्टाफ को मरीज का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डलमऊ क्षेत्र के किसी गांव का रहने वाला रामदीन (45) पित्त की थैली में पथरी होने के कारण वह दर्द से परेशान था।पिछले कई महीने से जिला अस्पताल के आसपास ही रात गुजारता है। करीब एक माह पहले सीएमएस ने उसे पेट में दर्द से कराहता देखा। उसे अस्पताल बुलाकर अल्ट्रासाउंड जांच कराई तो पित्त की थैली में पथरी मिली।

मंगलवार को सारी जांचें सामान्य होने पर करीब एक घंटे सर्जरी करने के बाद पित्त की थैली का ऑपरेशन किया गया। सीएमएस डा. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि रामदीन बेसहारा की पित्त की थैली का ऑपरेशन किया गया है। उसे वार्ड में भर्ती कराया गया है।

पीलीभीत के असम चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर बिना हेलमेट लगाएं काम करते श्रमिक।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर बिना हेलमेट लगाएं काम करते श्रमिक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें