फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बीकेटी के राम सागर मिश्र अस्पताल के सीएमएस सहित 18 की मौत, 301 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में रविवार को कोरोना से बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके सिंह (60) सहित 18 लोगों की मौत हो गई। उधर, 301 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या भी शनिवार के मुकाबले ज्यादा रही। शनिवार को 291 केस मिले थे।
विज्ञापन

राजधानी में इस माह यह चौथा मामला है जब कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राम सागर मिश्र अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके सिंह की मौत से अस्पताल में शोक की लहर दौड़ गई। साथी चिकित्सकों का कहना है कि करोना के खिलाफ जंग में हमेशा आगे रहे डॉ. सिंह पिछले माह करोना संक्रमित हो गए थे। उनका अस्पताल में ही इलाज चल रहा था, लेकिन गत एक मई को उनकी हालत बिगड़ गई और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इस पर उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
851 ने दी संक्रमण को मात
लखनऊ में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को 851 मरीजों ने वायरस को मात दी। इसमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में थे। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 5,458 रह गई है। मई आखिर तक इनकी संख्या दो हजार से कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें