फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीजी के निरीक्षण में खुद गायब मिलीं सीएमएस, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब पौन घंटे तक डीजी ने किया ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण, शासन को भेजी जा रही रिपोर्ट
विज्ञापन

लखनऊ। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में फैली बदइंतजामी को परखने के लिए शनिवार सुबह स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. दीपा त्यागी अचानक यहां निरीक्षण के लिए पहुंच गईं। यहां सीएमएस समेत कई डॉक्टर बिना बताए गायब मिले। करीब एक घंटे तक डीजी ने अस्पताल की इमरजेंसी-ओपीडी व गाइनी ओटी का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलने पर डॉक्टर व स्टाफ के पेंच कसे। स्वास्थ्य महानिदेशक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमएस डॉ. वसुधा सिंह को नोटिस जारी किया है। पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
इमरजेंसी छोड़, ओपीडी चला रहे थे डॉक्टर
स्वास्थ्य महानिदेशक सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अस्पताल पहुंच गईं। वे सीधे इमरजेंसी में गईं। यहां तीन से चार मरीज बेड पर भर्ती थे। मरीजों के इलाज लिए वहां काेई डॉक्टर नहीं था। वहां मौजूद स्टाफ भी बिना एप्रेन पहने मिला। इस पर डीजी ने फटकार लगाई। डीजी ने इमरजेंसी मेडिकल अफसर को तलब किया तो पता चला कि वह इमरजेंसी लावारिस छोड़ ओपीडी चला रहे थे। डीजी ने इस पर डॉक्टर को फटकार लगाई।
विज्ञापन

जनवरी से रात के वक्त एक भी केस नहीं
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. त्यागी ने अस्पताल की गाइनी यूनिट का निरीक्षण किया। यूनिट में तैनात महिला डॉक्टरों की ओपीडी व प्रसव का रिकाॅर्ड खंगाला। जनवरी से अब तक यहां रात में कोई भी डिलीवरी केस न कराए जाने का रिकाॅर्ड मिला। गाइनी यूनिट में तैनात डॉक्टर भी गायब थे। गाइनी यूनिट की डॉ. ताबिन्दा ख्वाजा ओपीडी में मरीज को देखती मिलीं। वहीं डीजी के आने की सूचना पाकर डॉ. शिप्रा भी कुछ देर बाद अस्पताल पहुंच गईं। सीएमएस डॉ. वसुधा सिंह समेत अन्य महिला डॉक्टर गायब रहीं।



लेबर रूम की व्यवस्था से असंतुष्ट दिखीं
गाइनी यूनिट के लेबर रूम की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। ओटी में उपकरण भी ठीक नहीं थे। इसके अलावा ओटी भी बहुत ही छोटी जगह पर है। इस पर डीजी ने नाराजगी जाहिर की। डॉक्टरों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाली गर्भवती का सिजेरियन-नॉर्मल डिलवरी का ग्राफ बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


इमरजेंसी अब इन्वर्टर सपोर्ट पर
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी अब इन्वंर्टर सपोर्ट पर कर दी गई है। अभी तक यहां इन्वर्टर बैकअप नहीं था। बिजली गुल होने पर यहां अंधेरा छा जाता था। जनरेटर बैकअप मिलने पर थोड़ा समय लगता था। ऐसे में डॉक्टर व मरीज गर्मी व उमस से बेहाल हो जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें