फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएमएस पर कर्मचारी को थप्पड़ मारने का आरोप

Mon, 11 Nov 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को रोगी को बाहर से इंजेक्शन लिखने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. प्रदीप अग्रवाल भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी की पिटाई कर दी। इससे स्टाफ में नाराजगी व्याप्त हो गई। रोगी ने दूसरे व्यक्ति के बाहर से इंजेक्शन की पर्ची लिखने की बात बताई तो सीएमएस ने कर्मचारी से माफी मांगी। इससे काफी देर तक इमरजेंसी कक्ष में अफरातफरी रही।
विज्ञापन


दरअसल, करीब दो बजे एक रोगी ने सीएमएस को फोन करके शिकायत किया कि उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में बाहर से महंगा इंजेक्शन लिख दिया गया है। शिकायत पर कुछ देर में ही सीएमएस अचानक इमरजेंसी पहुंच गए। सीएमएस ने इमरजेंसी कक्ष में मौजूद एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया।

ईएमओ समेत अन्य स्टाफ ने सीएमएस के इस बर्ताव पर नाराजगी जताई। शिकायत करने वाले रोगी को बुलाया गया। इस दौरान रोगी ने कर्मचारी के बजाय दूसरे व्यक्ति को इंजेक्शन की पर्ची लिखने की बात बताई। इस पर सीएमएस ने कर्मचारी से माफी मांगी। सीएमएस का कहना है कि किसी भी कर्मचारी के साथ मारपीट नहीं की गई थी, बल्कि बाहर से इंजेक्शन लिखने पर फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें