फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अम्बेडकर नगर, कन्नौज, सहारनपुर और कानपुर देहात में सीएमओ का तबादला

Thu, 03 Jun 2021 07:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

नौ अन्य वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने बृहस्पतिवार को अंबेडकर नगर, कन्नौज, सहारनपुर और कानपुर देहात में नए सीएमओ की तैनाती की है। इसके साथ ही नौ अन्य वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। डॉ. विनोद कुमार को कन्नौज, डॉ. संजीव मांगलिक को सीएमओ सहारनपुर, डॉ. अशोक कुमार राय को सीएमओ कानपुर देहात, डॉ. श्रीकांत शर्मा को सीएमओ अम्बेडकर नगर बनाया गया है।

 

विज्ञापन

सीएमओ कन्नौज के पद पर भेजे गए डॉ. विनोद कुमार एसीएमओ फिरोजाबाद के पद पर तैनात थे। सीएमओ सहारनपुर बनाए डॉ. संजीव मांगलिक एसीएमओ गौतमबुद्ध नगर के पद पर थे। सीएमओ कानपुर देहात के पद पर भेज गए डॉ. अशोक कुमार राय एसीएमओ मीरजापुर के पर तैनात थे। वहीं सीएमओ अम्बेडकर नगर के पद पर भेजे गए डॉ. श्रीकांत शर्मा एसीएमओ शामली थे। वहीं सीएमओ कानपुर देहात के पद पर तैनात डॉ. राजेश कटियार को वरिष्ठ परामर्शदाता यूएचएम चिकित्सालय कानपुर नगर भेजा गया है। सीएमओ अम्बेडकर नगर रहे डॉ. अशोक कुमार को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अयोध्या के पद पर भेजा गया। 


मंडलीय सर्विलांस अधिकारी प्रयागराज डॉ. आशू पांडेय को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, एसीएमओ कानपुर देहात डॉ. राजेंद्र कुमार गुप्ता को मंडलीय सर्विलांस अधिकारी प्रयागराज, एसीएमओ फतेहपुर डॉ. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को एसीएमओ कानपुर देहात, एसीएमओ बहराइच डॉ. हरिदास अग्रवाल को संयुक्त निदेशक देवीपाटन मंडल भेजा गया है।

 

इसके अलावा वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय आगरा से जिला चिकित्सालय आजमगढ़ भेजे गए डॉ. सतीश कुमार वर्मा का स्थानांतरण संशोधित करते हुए उन्हें वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय मथुरा के पद पर भेजा गया है। वरिष्ठ परामर्शदाता संयुक्त चिकित्सालय चकिया चंदौली डॉ. चंद्र प्रकाश कश्यप को संयुक्त निदेशक बस्ती मंडल के पद पर तैनात करते हुए अपर निदेशक बस्ती का प्रभार दिया गया है। इसी तरह वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय गोरखपुर डॉ. सतीश कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त निदेशक अयोध्या मंडल के पद पर तैनात करते हुए अपर निदेशक अयोध्या मंडल का प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें