फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑक्सीजन हॉस्पिटल में बच्चे की मौत मामले में सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित ऑक्सीजन हॉस्पिटल में बच्चे की मौत मामले में मंगलवार को परिजनों ने सीएमओ से शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में बच्चे को लगाए गए 50 हजार रुपये इंजेक्शन से पहले जांच तक नहीं कराई गई, जबकि नियमानुसार यह इंजेक्शन लगने से पहले मरीज की जांच कराई जाती है। सीएमओ ने डॉ. बीएन यादव के नेतृत्व में कमेटी बनाई है। कमेटी ने अस्पताल से बच्चे के इलाज से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के दूध मंडी निवासी सोमैया के बेटे जियान (3) को बुखार आने पर शुक्रवार रात ऑक्सीजन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मृतक के मामा मोहम्मद रफी का आरोप है कि रविवार शाम डॉक्टर ने 50 हजार रुपये का इंजेक्शन लगाने को कहा। इंजेक्शन लगते ही बच्चे की हालत बिगड़ गई और सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मौत हो गई। इस इंजेक्शन के लिए रुपये बच्चे की मां सोमैया ने जेवर गिरवी रखकर जुटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें