फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण

Fri, 06 Dec 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण इमरजेंसी की सेवाओं को 24 घंटे चुस्त दुरुस्त बनाए रखा जाए। यह निर्देश सीएमओ डॉ. एपी सिंह ने दिया। वह बृहस्पतिवार को इकौना सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परख रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सीएचसी में लेबर कक्ष, स्टाक कक्ष, दवाओं की उपलब्धता, भर्ती वार्ड, टीबी लैब, पैथोलॉजी सहित अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने उपस्थिति पंजिका, स्टाक पंजिका, मरीजों का विवरण आदि की जानकारी लिया। कहा कि अस्पताल परिसर में साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। साथ ही।

किशोरों स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
श्रावस्ती। भिनगा में यूनिसेफ, बाल संरक्षण व महिला कल्याण विभाग की आरे से बृहस्पतिवार राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ एपी सिंह ने कहा कि किशोरावस्था में जब बालक पहुंचता है तो उसका मन भ्रमित रहता है। ऐसे में किशोरों को आत्म संयम बरतने की जरूरत होती है। साथ ही अभिभावकों को भी चाहिए कि किशोरों को अच्छे संस्कार प्रदान करें। जिससे उनके मन का भ्रम दूर हो सके और वे तरक्की ओर अग्रसर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें