लखनऊ। द इंस्टीट्यूट ऑफ काॅस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी में सीएमए रंजीत सिंह अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। रविवार को संस्थान के गोमतीनगर स्थित कार्यालय में हुई वार्षिक आम बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस माैके पर लखनऊ चैप्टर के वरिष्ठ सदस्यों को सीएमए के स्तंभ के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सीएमए सुधांशु, बीएम जिंदाल, सुनील कुमार सिंह, आईपी सक्सेना, सुनील कुमार पांडेय और रमाशंकर शामिल रहे। नव चयनित सदस्यों ने कहा कि नई कार्यकारिणी लखनऊ चैप्टर के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अध्ययन, प्रशिक्षण और उन्नति में सहयोग करेगी।
ये है नई कार्यकारिणी
सीएमए रंजीत सिंह, अध्यक्ष
सीएमए जूही उपाध्याय, उपाध्यक्ष
सीएमए अभिषेक मिश्रा, सचिव
सीएमए नरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष
सीएमए अमित यादव, पूर्व अध्यक्ष
सीएमए नैन्सी गुप्ता, सदस्य
सीएमए कविता तिवारी, सदस्य
सीएमए पल्लवी अग्रवाल, सदस्य
सीएमए सूर्या प्रकाश पांडेय, सदस्य