फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी 12 व 13 अगस्त को जाएंगे रूस की यात्रा पर, कई राज्यों के सीएम भी होंगे साथ

Tue, 30 Jul 2019 06:44 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में होंगे शामिल
  • योगी करेंगे यूपी का नेतृत्व, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, गोवा, असम के सीएम भी होंगे साथ
  • कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा व नवीकरणीय ऊर्जा में परस्पर सहयोग के संबंध में होगी चर्चा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 व 13 अगस्त को व्लादिवोस्तोक (रूस) की यात्रा पर जाएंगे। वह केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। योगी यूपी के दल का नेतृत्व करेंगे। गोयल ने सोमवार को यात्रा की तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। मुख्यमंत्री यहां लोकभवन से इस वीसी में शामिल हुए।

विज्ञापन


गोयल के नेतृत्व में जा रहा प्रतिनिधिमंडल विभिन्न क्षेत्रों में रूस और भारत के सहयोग पर विचार-विमर्श करेगा। इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, गोवा, असम के मुख्यमंत्री तथा फिक्की व अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रूस के प्रतिनिधिमंडल ने रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्रों में व्यापार और उद्योग स्थापना की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल ने कहा कि भारत और रूस के पुराने संबंध रहे हैं। इस दौरे के बाद रिश्ते और मजबूत होंगे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी राज्यों और कंपनियाें को दौरे के संबंध में तैयारियां पूरी करने को कहा।
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रूस के दौरे के लिए अपने प्रदेशों की तैयारियों की जानकारी दी। महाराष्ट्र व असम के प्रतिनिधि भी वीसी में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ. अनूपचंद्र पांडेय, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल, प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव उद्यान सुधीर गर्ग, प्रमुख सचिव पशुधन सुधीर बोबडे उपस्थित रहे।

विज्ञापन

कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, फूड प्रोसेसिंग व रिन्युएबल इनर्जी पर किया जा रहा काम : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर यूपी कांट्रैक्ट फार्मिंग, फूड प्रोसेसिंग और रिन्यूएबल इनर्जी के सबंध में कार्य कर रहा है। 38 कंपनियों के नाम केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। अनुमति मिल जाने पर इन्हें प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया जाएगा। 

प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल कृषि, खाद्य प्रसंस्करण तथा ऊर्जा व नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में दोनों देशों में परस्पर सहयोग के संबंध में विचार-विमर्श करेगा। इन क्षेत्रों में एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाने की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास और मानव संसाधन में भी यूपी अग्रणी राज्य है। सोलर इनर्जी और ट्रांसमिशन लाइंस के क्षेत्रों में भी व्यापारिक संभावनाएं हैं। दौरे के लिए आवश्यक तैयारियों व व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें