फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और विधायक निभाएं जनता से किए वादे इसके लिए योगी ने उठाया ये कदम

Mon, 01 May 2017 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
योगी आद‌ित्यनाथ
विज्ञापन
चुनाव के वक्त नेता वोट मांगते वक्त जनता से कई वादे करते हैं लेक‌िन जीतने के बाद उनके दर्शन दुर्लभ हो जाते हैं। अब जनता के द्वारा चुने गए प्रत‌िन‌िध‌ि जनता के बीच पहुंचें और उनकी समस्या का समाधान करें इसके ल‌िए यूपी के सीएम ने कदम उठाया है। 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ अब हफ्ते में एक दिन सभी सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगे। सीएम ने ये फैसला इसल‌िए लिया है क‌ि जनता की सुनवाई हो सके।
सीएम ने ‌सभी विधायकों और सांसदों से मिलने के लिए दिन, समय और जगह भी तय कर ली है। प्रत्येक शुक्रवार को 4 से 5 बजे तक वह सांसदों से मुलाकात करेंगे वहीं हर सोमवार और गुरुवार को 4 से 5 बजे वह विधायकों से मुलाकात करेंगे।

सांसदों और विधायकों से‌ मिलने की जगह उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री भवन निर्धारित की है। इससे जुड़ा पत्र सभी सांसदों और विधायकों को भेजा जा चुका है। इस पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है, जनता ने बड़ी उम्मीदों से सांसदों और विधायकों को अपना प्रतिनिधि चुना है। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा क‌ि क्षेत्रीय प्रतिनिधि ज्यादातर वक्त जनता के बीच रहते हैं। इस दौरान उनके पास कुछ ऐसी शिकायतें भी आती हैं जिनपर शासन स्तर से कार्रवाई होती है। उन्होंने लिखा क‌ि जनता की समस्याओं का निवारण हो सके इसल‌िए ये मुलाकात की व्यवस्था रखी गई है।
विज्ञापन


सीएम ने ये भी लिखा है क‌ि सांसद विधायक इस मुलाकात के दौरान अपने साथ किसी को लेकर न आएं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें